खबर हेमंत तिवारी
पांडुका/ अंचल के ग्राम पंचायत अतरमरा में विगत दिनों प्रधानमंत्री आवास में पैसा लेनदेन की शिकायत ग्राम के कुछ ग्रामीणों ने विधायक राजिम रोहित साहू से की थी शिकायत के बाद टीम गठित कर जनपद पंचायत छुरा द्वारा जांच की गई थी जिसकी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप गई और कलेक्टर गरियाबंद द्वारा रोजगार सहायक के ऊपर प्रधानमंत्री आवास में पैसे लेनदेन की जांच एवं जांच के बाद सही पाय जाने पर कलेक्टर गरियाबंद द्वारा सेवा समाप्त कर दी यह जानकारी जनपद पंचायत सीईओ छुरा के द्वारा दी गई और बताया गया कि इस प्रकार गलत कार्य करने वालों की कार्रवाई होना तय है प्रधानमंत्री आवास में किसी प्रकार की लेनदेन भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दे पूरे ब्लॉक में कई ग्राम पंचायत में इस तरह के पैसे लेनदेन और भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद लगातार मीडिया खबर प्रकाशित करती रही है मीडिया के खबर का ही असर है कि जिला प्रशासन हरकत में आई और कार्रवाई कर रहे हैं। बता देते की ग्राम पंचायत अतरमरा में आवास प्लस और आवास निर्माण के नाम पर 3 हजार से लेकर ₹10 हजार तक की डिमांड कर प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से उगाही की गई थी जांच में ग्रामीणों ने अपना बयान दिया । जिसमें कई ग्रामीणों ने रोजगार सहायक को पैसे देने की बात बताई इस प्रकार जिला प्रशासन के इस कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी है एवं आने वाले दिनों में ऐसे कई ग्राम पंचायत में भ्रष्ट आवास मित्र , रोजगार सहायक के सचिव के ऊपर भी कार्रवाई होने की संभावना है।
