पाटन। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा विधायक भूपेश बघेल ने पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रिय बैंक जवाहर वर्मा को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। अशोक साहू जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक एवं जवाहर वर्मा जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा की बैठकों के अलावा अन्य बैठकों में विधायक भूपेश बघेल का प्रतिनिधत्व करेंगे। श्री साहू एवं श्री वर्मा को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने की सूचना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन को प्रेषित की गई है।

