कल होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारी जोर शोर से,,

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की अगवाई में और जिले के समस्त वरिष्ठ नेता का जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारी जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर , दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में की जा रही है । जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जानकारी दी कि 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित वरिष्ठ नेता गण राजीव भवन में एक सभा की जाएगी सभा के बाद सभी कांग्रेसी रैली के रूप में पदयात्रा करते हुए राजीव भवन से पांच कंडील गांधी चौक, मोती कॉम्प्लेक्स, पुराना बस स्टैंड होकर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा हिंदी भवन के सामने प्रतिमा में माल्यार्पण कर रैली का समापन किया जाएगा । रैली में दुर्ग जिले की सभी विधानसभा के साथ साजा विधानसभा के नेतागण व कार्यकर्ता शामिल होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *