चित्रसेन बने झेरिया गाड़ा देवदास समाज दुर्ग जिला अध्यक्ष

  • समाज के बगैर जीवन अधूरा है समाज से बड़ा कोई ताकत नहीं- कीर्ति नायक

पाटन। छ.ग. झेरिया गाड़ा देवदास समाज जिला दुर्ग द्वारा मन की बात सामाजिक सम्मेलन का आयोजन 1 जून को ग्राम पतोरा में आयोजित की गई। सम्मेलन में देवशरण नाग प्रदेशाध्यक्ष झेरिया गाड़ा देवदास समाज, कीर्ति नायक अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष पाटन, चंद्रिका कलिहारी जनपद सदस्य पाटन, खेमलाल देशलहरें, भुनेश्वर साहू सरपंच ग्राम पंचायत पतोरा देवचरण कौशल उपसरपंच सहित गाड़ा देवदास समाज के पदाधिकारियों सहित स्वजाती शामिल हुए तथा समाज को आगे बढ़ाने गति प्रदान करते हुए कुरीतियों को दूर कर आपस में भाईचारा एवं संगठन को बनाए रखने तथा समाज को एक नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए चर्चा की गई।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष कीर्ति नायक ने कहा समाज के बगैर जीवन अधूरा है समाज से बड़ा कोई ताकत नहीं है तथा बिना समाज के हर व्यक्ति अकेला पड़ जाता है इसलिए हमें अपने अपने समाज को संगठित कर रहना चाहिए।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से दुर्ग जिला अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष ग्राम पतोरा निवासी चित्रसेन कलिहारी को चुना गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *