पाटन। हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवकों पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की शिकायत पर पाटन पुलिस ने कार्रवाई की है। भरर चौक में फल व्यवसायी प्रमोद भट्ट और खोरपा निवासी अर्जुन भट्ट हिंदू-देवी देवता और साधु संतों पर कई महीने से आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावना को आहत कर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहे थे। दल और विहिप ने कबीर फल भंडार के मालिक प्रमोद भट्ट और खोरपा निवासी उसके भाई अर्जुन भट्ट पर कार्रवाई करने ज्ञापन सौंपा था। पुलिस ने बजरंग दल और विहिप की शिकायत के बाद दोनों पर प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की है। ज्ञापन सौंपने वालों में राधे यादव, सन्नी, अवधेश सिंह ठाकुर, नितेश तिवारी, आलोक पाण्डेय, नारायण पटेल, कुणाल शर्मा, गुलशन सोनी, सागर सोनी, आदित्य सावर्णी, राहुल राघव, तमाशा वर्मा, भावेश साहू व ओमप्रकाश बघेल आदि शामिल थे।
हिंदू देवी देवता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो युवकों पर पाटन पुलिस ने की कार्रवाई
