बेमेतरा 03 प्रकरणों में कुल 12 लाख रू. की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बेमेतरा।-राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कलेक्टर शिव अनंत तायल द्वारा 03 जरूरतमंद परिवारों को 4-4 लाख रूपए के मान से 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 प्रकरणों जिनमे तहसील नवागढ़ के निवासी खुशहाल उर्फ कुशाल की तालाब मे डूबने से मृत्यु होने पर परिजन नेतराम साहू, तहसील बेरला के ग्राम पेण्ड्री निवासी घासीनबाई की नदी मे डूबने से मृत्यु होने पर परिजन प्रेम, तहसील नवागढ़ के ग्राम देवरी निवासी कामिनी की आग मे जलने सेे मृत्यु होने पर परिजन शत्रुहन पाल को 4-4 लाख रुपए (कुल 12 लाख रुपए) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *