दुर्ग। विगत कई दिनों से क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्राम अँजोरा, ढाबा, नगपुरा, बोरई, डांडेशरा,गनियारी, भेडशर के सैकड़ो किसान नगपुुरा बिजली आफिस का घेराव कर तत्काल समस्या को दूर करने की मांग किये।
ग्रामीणों ने कहा कि खेतों में मोटर लाइन में अघोषित बिजली कटौती एवम लो वोल्टेज की समस्या साथ ही लाइन मेन द्वारा हर काम के लिए पैसो की मांग किया जाता है। आक्रोशित किसान आज नगपुरा बिजली ऑफिस में इकट्ठा होकर समस्या को हल करने बिजली जे ई उत्तम सोनी से मांग की एवम तत्काल लो वोल्टेज को दूर करने का आग्रह किया गया ।लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती एवं लाइन मैन द्वारा अवैध वसूली कि शिकायत सहित सभी समस्याओं को दो दिन में दूर करने का किसानों द्वारा अल्टीमेटम दिया गया। समस्या दूर नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गयी।
जे ई उत्तम सोनी एवं सी आर साहू ने किसानों से किसानों से दो दिन का समय मांगते हुये लिखित आश्वासन दिए कि सभी समस्याओं को दो दिन के अंदर दूर किया जाएगा।
मौके पर प्रमुख रूप से संजय देशमुख,विनोद देशमुख,भीषम मदरिया,अतीस देशमुख,गिरेश साहू,रामप्रसाद,प्रहलाद,संतोष यादव,ओंकार यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

