खबर हेमंत तिवारी
पाण्डुका/ पाण्डुका अंचल के सभी ग्राम पंचायत में जोर शोर भारत माता के वीर सपूतों के विजयी और ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मनों को धूल चटाने वाले जवानों की जांबाजी को पूरी दुनिया ने देखा इसी की सफलता के तहत गांव गांव में पराक्रम की गाथा को आम जन जन तक पहुंचने के लिए 1दिवसीय तिरंगा यात्रा का आयोजन पूरे देश में किया गया और प्रदेश के प्रत्येक पंचायत में भी इस आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में पंचायत पदाधिकारियों सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

पाण्डुका अंचल के जिला पंचायत वन सभापति शिवांगी चतुर्वेदी ,जनपद सदस्य दुलारी साहू ग्राम पंचायत अतरमरा सरपंच केजा बाई सोम उप सरपंच ऐश कुमार सिन्हा सचिव चेतन सोनकर सहित, पंच प्रीति सिन्हा वा ग्रामीण मौजूद रहे।तथा ग्राम पंचायत तौरेंगा में जनपद सदस्य महेंद्र ठाकुर ,सरपंच भूपेंद्र ध्रुव उप सरपंच नागेश तिवारी सचिव रेवा राम साहू सहित अन्य पंच खेमू राम नारद राम सरोज बाई , लोकेश यादव,हेमलाल,टिकेश बाई और ग्रामीण मौजूद रहे ।

इसी तरह ग्राम पंचायत पांडुका के सरपंच सुश्री भानु ध्रुव, जनपद सदस्य कंचन (चमन)देवांगन निर्माण सभापति, नागेंद्र साहू, जवाहर शर्मा ,गौतम शर्मा , हर्ष देवांगन ,बिना चक्रधारी पंच, आशा साहू पंच, पदमणि ध्रुव पंच, चमेली सतनामी राजकुमार साहू करारोपण अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव रामगोपाल ध्रुव, कन्हैया चक्रधारी, एवम् समस्त आंगन बाड़ी कार्यकर्ता पांडुका केशव साहू ,नरेंद्र देवदास,खुमान साहू, लेखराम यादव,शकुन पटेल, एवं अन्य ग्राम-वासी उपस्थित हुए
