सेवा सहकारी समिति बोरीगारका में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

उतई। अन्तराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत सेवा सहकारी समिति मर्या बोरीगारका में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रद्धा साहू सभापति सहकारिता व उद्योग जिला पंचायत दुर्ग, राकेश हिरवानी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, झमित गायकवाड जनपद सदस्य जनपद पंचायत दुर्ग, शीतला ठाकुर (उपसरपंच ) मंडल अध्यक्ष उतई मंडल, चुम्मन लाल यादव सरपंच ग्राम पंचायत बोरीगारका, करण सेन सरपंच ग्राम पंचायत करगाडीह, डोमार साहू सरपंच ग्राम पंचायत पुरई, मीना यादव सरपंच ग्राम पंचायत पाउवारा सहित अन्य थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण समिति के प्राधिकृत अधिकारी सुखित यादव द्वारा दिया गया तथा समिति प्रबंधक अजय सिंह राजपूत सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा मंच संचालन जागेश्वर साहू के द्वारा किया गया । सभापति श्रद्धा साहू द्वारा जल संरक्षण व पर्यावरण की दिशा में तथा प्लास्टिक दोना पत्तल डिस्पोजल पाउच का उपयोग न करने पंचायत प्रतिनिधियो से अपील की तथा जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी ने समिति बोरीगारका के द्वारा किसान हित में शासन की योजनाओ का सफल क्रियांनवयन की सराहना की तथा पंचायत प्रतिनिधियों से कहा की किसान हित में बेहतरी कार्य के लिए सुझाव प्रेषित करने की अपील की शीतला ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान के लिए संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सरपंच चुम्मन यादव बोरीगारका व सरपंच करन सेन करगाडीह ने किसान को संस्था द्वारा समय पर खाद बीज दवाई तथा धान उपार्जन में सहयोग के लिए समिति को बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *