पाटन। ग्राम पंचायत जमराव में भारतीय सेना की शौर्य पूर्ण विजय पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय सेना जिस प्रकार अपनी ताकत दिखाते हुए जंग में बाजी मारकर आपरेशन सिंदूर नाम का सफल बनाया जिस पर पूरे भारतीय को नाज है।भारतीय सेना की जयकारे लगाते तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें सरपंच जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर,उपसरपंच लेखराज निषाद,पंच देवकी साहू,नैना साहू,गंदलाल नन्हारे, यशवंत साहू,सुलोचना धनकर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता- सविता नन्हारे,नीरू धनकर,मितानिन-उमा निषाद,कौशल सोनकर,वासु सोनकर एवम अन्य गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।
जमराव में आन, बान,शान के साथ निकाला गया तिरंगा यात्रा
