मुड़पार में सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

पाटन। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान में रह रहे आतंकियों के ठिकानों पर सफलतापूर्वक निशाना लगाकर आतंकियों के खात्मे के लिए चलाया गया। जिसकी सफलता पर छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायत में आज तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मुड़पार में सरपंच भानुमती तिवारी बालकिशोर के नेतृत्व में भारत माता की जयघोष एवं “तिरंगे झंडे की जय”, “हम सेना के साथ है” की नारा लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाल कर देश के वीर सैनिकों का समर्थन कर उत्साहवर्धन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से सरपंच भानुमती तिवारी बालकिशोर , उपसरपंच , पंचगण सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *