तरीघाट के बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने ग्राम पंचायत का अभियान,

पाटन,,महिला एवं बाल विकास विभाग पाटन परियोजना के अंतर्गत ग्राम तरीघाट को ग्राम पंचायत एवं ग्राम वासियों के सहयोग से ग्राम के बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है ग्राम पंचायत तरीघाट के सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहु एवं पंचायत के पंचों ने उन मध्यम कुपोषित गंभीर कुपोषित बच्चे जिनके नाम आंगनबाड़ी केंद्रों में दर्ज है उन्हें सुपोषित बनाने का संकल्प लिया है जिसके अंतर्गत समय समय पर बच्चों के गुड चना, फल्ली,तिल्ली का लड्डू खिलाया जा रहा है सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहु ने बताया कि जो बच्चे किसी कारण वश आंगनबाड़ी केंद्र में अनुपस्थित रहते है तो उनके घर में जाकर पौष्टिक आहार प्रदान किया जा रहा है पौष्टिक आहार वितरण के समय मुख्य रूप से उपसरपंच प्रकाश गोस्वामी पंच चेलाराम सिन्हा शेष नारायण सिन्हा रोहित बन सुरेश निषाद बेदराम साहू रूपेश साहू इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता सिन्हा, शोभा सोनी, भारती साहू भी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *