पाटन। ग्राम पंचायत उफरा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भारत के वीर सैनिकों ,अर्ध सैनिक बलो के साहसिक प्रयास आपरेशन सिंदूर में अदम्य सफलता मिली है उन सभी सैनिकों के सम्मान एवं उन्हें धन्यवाद देने तिरंगा यात्रा का आयोजन हो सरपंच श्रीमती गायत्री साहु के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली जो ग्राम के प्रमुख मार्गो में तिरंगा लहराते भक्ति गीत गाते देश भक्ति के नारे लगाते ग्राम भ्रमण किया । तिरंगा यात्रा में पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल थे।
सेना के सम्मान में उफरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई
