आज संध्या 5 बजे वैदेही संकल्प पैनल का खुला मंच- चुनाव संबंधी परिचर्चा होगी

रायपुर। मैथिल ब्राम्हण सभा के आगामी रविवार 18 में को प्रस्तावित चुनाव 2025 के संदर्भ में वैदेही संकल्प पैनल मंच द्वारा चुनाव के संदर्भ में परिचर्चा एवं मार्गदर्शन प्रदान हेतु एक बैठक आहूत कर मतदाताओं को आमंत्रित किया गया है।

पं विजय कुमार झा ने बताया है कि श्री जगन्नाथ मन्दिर टुरी हटरी पुरानी बस्ती रायपुर में आज शुक्रवार दिनांक 16 मई को संध्या 5 बजे वैदेही संकल्प पैनल मंच के क्रमशः अध्यक्ष कोषाध्यक्ष सचिव पद के प्रत्याशियों पं विजय कुमार झा, प्रदीप कुमार मिश्र अजय कुमार ठाकुर समाज के वरिष्ठ जनों को विशेष मार्गदर्शन हेतु पूर्व अध्यक्ष पं सुरेश ठाकुर , समाज के वयोवृद्ध सदस्य विनोद झा चंगोराभाठा, इतिहास कार डॉ रमेंद्र नाथ मिश्र , वरिष्ठ सदस्य, डॉ सुमन मिश्र पूर्व अध्यक्ष,श्रीमती प्रतिभा ठाकुर (अर्धांगिनी पूर्व अध्यक्ष स्व जे एन ठाकुर को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *