शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली की वार्षिक गतिविधियों की दर्पण सदृश्य पत्रिका प्रसून मंजरी के प्रथम अंक का विमोचन मुख्य अतिथि अपर संचालक दुर्ग संभाग, दुर्ग डॉ. राजेश पांडे जी के कर कमलों से हुआ। डॉ. पांडे रिसाली महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य भी रह चुके हैं और वर्तमान में वे शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई के प्राचार्य पद पर कार्यरत हैं। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अनुपमा अस्थाना द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट करके किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रसून मंजरी पत्रिका की संपादकीय टीम ( डॉ. पूजा पांडेय , श्रीमती विनीता, प्रो.वेद प्रकाश,देव प्रभा साहू, व्यास नारायण देवांगन) एवं समस्त महाविद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्य अतिथि डॉ.राजेश पांडे ने अपने व्यक्तव में कहा कि महाविद्यालय द्वारा पत्रिका का प्रकाशन एक महत्वपूर्ण एवं प्रशंसनीय कदम हैं। उन्होंने कहा कि निःसंदेह रिसाली महाविद्यालय अपने कुशल प्राचार्य डॉ अनुपमा अस्थाना के नेतृत्व एवं सानिध्य में विकास की और अग्रसर हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ममता एवं आभार प्रदर्शन डॉ. नागरत्ना गनवीर के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार की उपस्थिति रही।
