खारुन नदी में सुबह चार बजे लगा रहा है टेक्टरों का मेला

  • ओदरागहन, निपानी, कौही-सेमरा घाट, केसरा सहित अन्य गावों में रेत के अवैध खनन

टिकेंद्र वर्मा@रानीतराई। पाटन ब्लाक के ग्राम ओदरागहन, निपानी, कौही-सेमरा घाट, केसरा  में खारून नदी पर हो रही है रेत की अवैध खनन जिससे पाटन के अधिकारी  बेखबर है और माफियो का हौसला हो रहा है बुलंद ।रात हो या दिन नदी में दर्जनों वाहनो के द्वारा रेत का परिवहन किया जा रहा है ।ये रेत माफिया प्रशासन की आँखों में धूल झोक कर लाखो का चुना लगा रहे है।रेत की अवैध परिवहन कर माफिया अपनी जेब भर रहे है और गरीब लोगो को उसी रेत को बेच कर लाखो काम रहे है।

खनिज विभाग के द्वारा किसी प्रकार की ठोस करवाई नहीं होने के कारण क्षेत्र में रेत की अवैध खनन बंद होने का नाम नहीं ले रहे है।।क्षेत्र के ग्राम निपानी, केसरा, कौही-सेमरा घाट, ओदरागहन में रेत की अवैध उत्खनन जोरो से चल रहा है।इन पर रोक लगाने वाला कोई नहीं है।इन गावो के नदी में मेला जैसा मौहोल लगता है।रास्ते में ट्रैक्टरों की लाइन जिसमे रेत भरी हुई रहती है इन रेत माफियो को किसी की डर नहीं है,वही विभाग के अधिकारियो के द्वारा  कार्रवाई नही  किया जा रहा है,जिससे रेत माफियो का हौसला बुलंद होता जा रहा है।

रेत की खुदाई से नदी में बड़ रहा है कटाव-– क्षेत्र के खारून नदी में रेत की अवैध खुदाई के चलते नदी में कटाव बढ़ता जा रहा है।नदी की बहाव बरसात की दिनों ने नदी की पार जो काटते हुवा बहती है जिससे नदी में खतरे की स्थिति बनती जा रही है।

केसरा में हो रही धड्ड्ले से रेत खनन,रेत माफिया हुवे सक्रिय— ग्राम केसरा में खारून नदी पर रेत की अवैध खनन हो रही हैं, पंचायत प्रतिनिधि सहित अधिकारी सभी लोग आँख बंद कर बैठे हैं.वाहनों के द्वारा बेखौफ रेत निकाली जा रही हैं और स्टॉक किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *