मैथिल ब्राह्मण सभा का निर्वाचन 18 मई को- अंतिम दिवस तीन नामांकन

रायपुर। छत्तीसगढ़ मैथिल ब्राह्मण सभा जिला रायपुर के तृवर्षीय कार्यकाल के लिए श्री ऋषि कुमार झा अधिवक्ता जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया विगत सप्ताह से प्रारंभ कर दी गई है।आज नामांकन के अंतिम दिवस समाज के प्रबुद्ध लोगों की आपातकालीन बैठक सरयू कांत झा स्मृति पीठ में संपन्न हुई‌।

जिसमें वैदेही पैनल से पं विजय कुमार झा अध्यक्ष पद हेतु, प्रदीप कुमार मिश्र कोषाध्यक्ष पद हेतु, एवं अजय कुमार ठाकुर सचिव पद हेतु अपना नामांकन निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके पूर्व समाज के वरिष्ठ सदस्य शारदेन्दु झा, आदित्य झा अधिवक्ता, दोनों संजीव ठाकुर कवि सहित, विपिन कुमार झा, मनीष कुमार झा, नितिन झा, रविंद्र नाथ झा, विजय शंकर झा, विकास ठाकुर, हरीश झा,अजय ठाकुर,गणेश झा, पंकज झा अजय झा , विप्लव झा आदि की उपस्थिति में बैठक संपन्न होकर उपरोक्त तीनों पदाधिकारी का नाम निर्वाचन हेतु एक मतेन निर्धारित किया गया। आगामी रविवार 18 मई को जगन्नाथ मंदिर टुरी हटरी में गुप्त मतदान प्रक्रिया से निर्वाचन संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *