युवा मेहनत,लगन से प्रतिभा निखारे,लक्ष्य की प्राप्ति करें…अशोक साहू

  • गातापार(बेल्हारी)में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

पाटन।शहीद प्रकाशवान क्रीड़ा मंडल एवं ग्रामवासी गातापार में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया।जिसके शुभारंभ के मुख्य अतिथि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग थे। अध्यक्षता सरपंच रेवा साहू ने की,विशेष अतिथि अजय साहू सदस्य जनपद पंचायत पाटन,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,भेष आठे जोन प्रभारी,टेशराम साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू,रमाकांत साहू सरपंच आगेसरा,गजेंद्र साहू,नरेंद्र साहू,हिंछा राम साहू ने छत्तीसगढ़ महतारी, वीर हनुमान की पूजा अर्चना कर किए।पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा मेहनत,लगन से प्रतिभा को निखारते हुए लक्ष्य की प्राप्ति संभव है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमारी परंपरा,संस्कृति,खेल को बढ़ावा देने का काम किया था,जिसके फलस्वरूप सभी ग्रामों में सामाजिक,धार्मिक आयोजन के साथ विभिन्न खेलों का आयोजन देखने को मिल रहा है।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कबड्डी का खेल जोश से नहीं होश के साथ खेलने से सफलता की प्राप्ति होती है।इस दौरान अरुण साहू,पवन साहू,युवराज साहू,गजानंद निर्मल,तीज साहू,पुनु राम,बालाराम,पंचुराम,चिरौंजी,दिलीप साहू,ह हलधर,टामेश्वर साहू,सतीश सेन,दीपक यादव,धनेंद्र साहू,लीलाधर साहू,राघवेंद्र साहू,प्रीत विश्वकर्मा,कामता,भूषण साहू,डेमन यादव,कैलाश यादव,गुणवंत,दिनेश साहू,तोषण,मयंक ठाकुर,झामन,संजू,उमेश,प्रियांशु,युगल,गुरुदयाल,जीत,लाकेश,पिंटू,हिमांशु,वेदांत साहू,जय साहू ग्रामवासी सहित खिलाड़ी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *