खबर हेमंत तिवारी
छुरा/ पाण्डुका:- वनमंडल गरियाबंद के वन परिक्षेत्र कार्यालय छुरा अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी-भारुवामुड़ा के घने जंगल में दो तेंदुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की आशंका से सनसनी फैल गई है। घटना स्थल से तेंदुओं के शव के अवशेष—दांत, खाल के टुकड़े, और हड्डियां—मिली हैं, जिससे वन विभाग गंभीर जांच में जुट गया है। साथ ही तेंदुए के कुछ जरूरी हिस्से गायब मिलने विभाग के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं

।कही शिकार या जहर देकर मारने के बाद बॉडी के कुछ हिस्से गायब तो नहीं।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, एक तेंदुए का शव एक दिन पहले जंगल में देखा गया था, लेकिन अगले दिन वह गायब हो गया। बाद में, दो अलग-अलग जगहों पर तेंदुए के शरीर के अवशेष मिले, जिससे यह अंदेशा और भी गहरा गया कि एक से अधिक तेंदुओं की मौत हुई है।वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और अवशेषों की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि मृत शरीर को कुछ दूरी तक घसीटा गया था, जिसके निशान घटना स्थल पर साफ दिखाई दिए।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन तेंदुओं के शव के अवशेष 2-3 दिन से जंगल में पड़े रहे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। जब लोगों को इसकी सूचना मिली, तब तक अवशेष गायब हो चुके थे। इससे वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

कही ये जांच भी खाना पूर्ति तो नहीं।यह घटना ब्लॉक मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर घटी है, जो क्षेत्रीय वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था की कमजोरी को उजागर करती है। विभाग के जिम्मेदारो पर सवाल पैदा कर रहा है फिलहाल, मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है—ना ही यह पता चल सका है कि इनकी मौत आपसी संघर्ष, शिकार या ज़हर से हुई। वन विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक जांच का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही तेंदुए की मौत से जुड़े रहस्य या जानकारी देने वाले को 10 हजार का इनाम रखा गया है स्थानीय ग्रामीणों ने भी वन्य जीवों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।क्यों की बीते कुछ माह में बढ़ी प्रकृति के इस सुंदर जीव के संरक्षण के लिए अभी तक कोई कारगर उपाय नहीं बनाया गया है।

पाण्डुका परिक्षेत्र के सांकरा में दो तेंदुए की मौत ,छुरा परिक्षेत्र के गनबोरा गांव में एक की मौत , मोगरा चरौदा सड़क पर एक तेंदुआ की मौत और अब दो तेंदुआ की मौत और उरतुली घाट के हाइवे में एक और तेंदुआ की मौत इस तरह तेंदुओं को मौत पर विभाग की लचर व्यवस्था उजागर हो रही है।साथ ही प्रशासन से इस मामले की गहन जांच की आवश्यकता है। पर विशेष रूप से वन परिक्षेत्र पांडुका और छुरा जंगली जीवों का कब्र गाह बनता जा रहा है।।मौके अधिकतर कर्मचारी अधिकारी गायब रहते है।और चौकीदार अधिकारियों के संरक्षण में नेतागिरी में मस्त रहते है। जिस कारण से पेड़ पौधे जीव जंतु सुरक्षित नहीं है ।
,,,,,,,,,,,वही इस बारे में वन मंडल अधिकारी गरियाबंद लक्ष्मण सिंह ने बताया कि किस कारण से मौत हुई उसकी जांच चल रही है।साथ ही अंदेशा है कि लकड़बग्घे का पास में गुफा है वहां खींचकर मृत तेंदुआ का ले गया होगा। और घटना के बारे में बताने वाले को 10 हजार का इनाम भी दिया जाएगा।
