आंधी तूफान ने पाण्डुका हाई स्कूल की छप्पर उड़ाई,,, नए भवन की मांग

खबर हेमंत तिवारी

पाण्डुका/सन 1967 से बने पांडुका हायर सेकेंडरी भवन जिन्होंने विभिन्न कर्मचारी ,अधिकारी सहित आईएएस अधिकारी और कई नेता दिए आज इस स्कूल की हालत बहुत दयनीय है बीते गुरुवार को आई आंधी तूफान ने हाई स्कूल भवन के ऊपर लगे टीन छप्पर को पूरी तरह उड़ा कर ले गया है जिससे बुरी तरह जर्जर हालत में यह भवन पहले से था। ऊपर से टीन से उड़ जाने से और समस्याएं बढ़ गया है।पहले खपरैल लगा था उसे सालों से रिपेयरिंग कर काम चलता रहा उसके बाद जीर्णोद्धार के तहत टीना शेड लगाकर काम चलता रहा पर अब ये विद्यालय भवन रिपेयरिंग या जीर्णोद्धार के लायक नहीं रहा।न ही यहां बच्चो को पढ़ने लायक रहा आने वाले कुछ माह में कक्षाएं लगाई जाएंगी।

और जिन चार से पांच कक्षाएं में पढ़ाई होती हैं।वहां का छप्पर उड़ गया है।ऐसे में पढ़ाई प्रभावित होगी।और इस गंभीर समस्या को देखते हुए अब नए भवन की मांग को लेकर अंचल के नेता एकजुट हो रहे हैं। बता दे सबसे पुराने हायर सेकेंडरी भवन की हालत देखकर यहां से पढ़ लिखकर निकले और वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं छात्र-छात्राओं एवं उनके पालकों को भवन की स्थिति देखकर दुख पहुंचता है।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नागेंद्र साहू ने बताया कि सुशासन तिहार में नए भवन बनाने की मांग किया है इसके पहले भी यहां नए भवन बनाने के लिए आवेदन किया जा चुका है आने वाले दिनों में पोंड में लगने वाले समाधान शिविर में भी नए भवन की मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *