पाटन । परीक्षेत्रीय साहू संघ एवं स्थानीय साहू समाज तेलीगुंडरा के संयुक्त तत्वाधान में सांसद निधि एवं सामाजिक निधि से नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण सांसद दुर्ग विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के विशेष अतिथि में नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग , अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, दिनेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, अश्वनी साहू पूर्व तहसील अध्यक्ष, कीर्ति नायक अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन , गंगादिन साहू जिला प्रतिनिधि तहसील पाटन ,खेमलाल साहू महासचिव तहसील साहू संघ पाटन , दिनेश साहू जनपद सदस्य तेलीगुंडरा, पाटन , धनराज साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ पाटन , चंद्रिका साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, गरीबदास साहू कोषाध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू संघ तेलीगुंडरा , रामनारायण साहू सचिव न्याय प्रकोष्ठ पाटन , मूलचंद साहू सदस्य तहसील साहू संघ पाटन, पूरन साहू पूर्व संयोजक न्याय प्रकोष्ठ तहसील पाटन, सरपंच हुलेश्वरी साहू सहित अन्य थे

।सांसद विजय बघेल ने कहा सामाजिक गतिविधि में शामिल होने से बहुत अनुभव मिलता है। सामाजिक अनुभव का लाभ मुझे राजनीतिक रूप से भी मिला। साहू समाज बड़ा समाज है। साहू समाज का गौरवशाली इतिहास है। हमारे समाज के पुरोधाओं ने बगैर किसी साधन संसाधन के समाज के एक एक परिवार की जोड़ने का काम कर संगठित किया है। ग्राम पंचायत और समाज की मांग को पूरा करने का आश्वाशन सांसद ने दिया। जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने कहा साहू समाज की सामाजिक एकता सबसे मजबूत है। अन्य समाज भी साहू समाज की संगठन क्षमता का अनुशरण करते है। इस अवसर पर तेलीगुंडरा परिक्षेत्र के समस्त पदाधिकारी व परिक्षेत्र के 22 इकाई के अध्यक्ष का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। मंच संचालन युमन साहू ने एवं आभार प्रदर्शन गरीब दास साहू ने किया। मौके पर मुख्य रूप से परीक्षेत्रीय अध्यक्ष डुलेश्वर साहू, सचिव श्यामलाल साहू, किशन हिरवानी,हरिशंकर साहू, चित्रसेन साहू, चंद्रशेखर साहू,डॉ सुरेश साहू, देवनारायण साहू,अमित हिरवानी, बाबा वर्मा, कमलेश्वरी साहू, योगेश्वर साहू, यशवंत साहू, हिमाचल साहू, कुसुम साहू, मनोज साहू, सहित अन्य उपस्थित थे।
