महकाकला सरपंच और ग्रामीनो ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान

पाटन। ग्राम पंचायत महका कला के सरपंच और ग्रामीणजन द्वारा दसवीं के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं का उनके निज निवास में जाकर सम्मानित किया गया। शासकीय हाई स्कूल महका कला कक्षा दसवीं परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा। जिसमें प्रथम स्थान पर खिलेश कुमार पिता चित्र कुमार 92.5% द्वितीय स्थान पर दीप्ति वर्मा पिता मनोहर वर्मा 86% तृतीय स्थान पर तेजस्वी वर्मा पिता दीपक वर्मा 84.33% रहा, बच्चों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया गया। इसी तरह अपने माता-पिता और स्कूल और गांव का नाम रोशन करने के लिए सभी उत्तीर्ण् विद्यार्थियों को बधाई दिया गया। जिसमें ग्राम पंचायत महका कला के सरपंच श्री जितेंद्र वर्मा,शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य जी एस साहू, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बैसाखू सिंहा, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेश्वर ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि त्रिलोचन ठाकुर, भागचंद महिलांगे, ओमकार वर्मा, गणेश वर्मा सहित अन्य ने शुभकामनाएं दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *