कांग्रेस नेता चिदंबरम ने की प्रधानमंत्री मोदी की युद्ध नीति की तारीफ

News24carate वेब डेस्क. पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने भारत को एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने के लिए मजबूर किया। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने अपने कॉलम में इस कार्रवाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समझदारी भरा कदम बताया।

कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित अपने कॉलम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा पाकिस्तान को दिए गए जवाब को “बुद्धिमत्तापूर्ण और संतुलित” बताया है. उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद देश में बदला लेने की आवाजें तेज थीं, लेकिन सरकार ने सीमित सैन्य कार्रवाई का रास्ता चुनकर एक बड़ा युद्ध टाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *