पाटन । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्लाक स्तरीय सेन जयंती समारोह का आयोजन होगा इस बार पाटन ब्लाक के जामगांव आर ईकाई में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 725वी जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है कार्यक्रम के अतिथि के रूप में दुर्ग संसद विजय बघेल,एवम वैशाली नगर भिलाई के विधायक रिकेश सेन ने अपनी स्वीकृति प्रदान किया है। ब्लाक अध्यक्ष एवम सभी ईकाई के अध्यक्षों ने समस्त सेन बंधुओं से इस अवसर पर परिवार सहित उपस्थित होने की अपील की है।

