राजिम,,, शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय राजिम जिला गरियाबंद में शोध केंद्र स्थापना हेतु स्थाई संबद्धता के लिए निरीक्षण कार्य आज दिनांक 2/5 /2025 को संपन्न हुए ।

जिसमें हिंदी विषय हेतु विषय विशेषज्ञ डॉक्टर माया वर्मा कला संकाय डीन पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर,डॉ राजेश कुमार दुबे प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय भाटागांव एवं डॉ कविता वैष्णव सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय भखारा, राजनीतिक शास्त्र के लिए डॉ प्रभावती शुक्ला प्राध्यापक मनोविज्ञान अध्ययन शाला पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, डॉ मलती तिवारी, राजनीति शास्त्र डीन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छ.ग. शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय महासमुंद,एवं डॉ प्रेमलता तिवारी प्राध्यापक शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय रायपुर रही। निरीक्षण टीम ने महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया जिसमें ग्रंथालय ,अध्यापन कक्ष, छात्र-छात्राओं की सुविधा का निरीक्षण कर हिंदी एवं राजनीति विज्ञान में शोध केंद्र स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई हेतु विश्वविद्यालय को परीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

उक्त जानकारी डॉ सविता मिश्रा प्राचार्य शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम ने दी ।इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक श्री एम एल वर्मा, हिंदी विभाग अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद यदु, सहायक अध्यापक श्री योगेश तारक एवं राजनीति विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ समीक्षा चंद्राकर, श्रीमती क्षमा शिल्पा मसीह, प्रदीप टंडन आदि उपस्थित रहे।
