स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व टीकाकरण सप्ताह के अवसर पर आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

  • प्रतिवर्ष अप्रेल महीने के आखिरी सप्ताह में विश्व टीकाकरण सप्ताह मनाया जाता है

पाटन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ दिव्या श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुवनेश्वर कठौतिया के मार्गदर्शन में विश्व टीकाकरण सप्ताह के तहत विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन पाटन ब्लॉक के विभिन्न ग्रामो में किया जा रहा है जिसके तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर फुंडा के आश्रित ग्राम देवादा में सत्र का आयोजन किया गया जहाँ बीएमओ डॉ कठौतिया निरीक्षण के लिए पहुंचे जँहा पर गर्भवती महिलाओं ,शिशुवती महिलाओ व ग्रामीणों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बीएमओ पाटन डॉ कठौतिया ने विश्व टीकाकरण सप्ताह के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विश्व टीकाकरण सप्ताह प्रतिवर्ष अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह को मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य टीकाकरण के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता लाकर हर व्यक्ति को टीका निवारणीय रोगों से बचाया जाना सुनिश्चित किया जा सके। टीकाकरण लाखो लोगो के जीवन को सुरक्षित करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वर्ष का थीम “सभी के लिए टीकाकरण मानवीय रूप से संभव है” रखा है यह थीम इस बात पर जोर देती है कि हर किसी को, चाहे वह किसी भी उम्र या स्थान का क्यों न हो, जीवन रक्षक टीकों तक पहुँच सुनिश्चित करनी चाहिए। डब्ल्यूएचओ का दावा है कि पिछले 50 वर्षों में, आवश्यक टीकों ने कम से कम 15 करोड़ 40 लाख लोगों की जान बचाई है।। बीएमओ पाटन डॉ कठौतिया ने आगे बताया कि टीकाकरण से क्षय रोग,डिप्थीरिया,काली खांसी,टेटनस,हेपेटाइटिस बी,हिमोफिलियस इन्फ्लूएंजा,पोलियो,निमोनिया सहित खसरा रूबेला व टीका निवारणीय रोगों से होने वाली मृत्यु और विकलांगता को रोका जा सकता है।छत्तीसगढ़ में टीकाकरण के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में (यू आई पी)सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम इस कार्यक्रम के तहत भारत सरकार टीका निवारणीय रोगों के खिलाफ निःशुल्क टीकाकरण की सुविधा प्रदान करती है जिसके तहत गर्भावस्था में महिला को टेटनस डिप्थीरिया के 2 टीके, नवजात शिशु को बीसीजी ,ओरल पोलियो,हेपटाइटिस बी का टीका,डेढ़ महीने का होने पर पेंटावैलेंट ,ओरल पोलियो,फ्रैक्शनल आईपीवी ,रोटावायरस, पीसीवी का टीका ,ढाई महीने में पेंटावैलेंट और ओरल पोलियो का टीका ,साढ़े तीन महीने में फिर से पेंटावैलेंट ,ओरल पोलियो,फ्रैक्शनल आईपीवी,पीसीवी का टीका ,9 माह पूर्ण करने पर मीजल्स रूबेला,पीसीवी बूस्टर और विटामिन ए की खुराक , 16 से 24 महीने पर डीपीटी,मीजल्स रूबेला ,ओरल पोलियो का बूस्टर डोज़ और विटामिन ए की खुराक दिया जाता है, 5 वर्ष पूर्ण होने पर डीपीटी का बूस्टर डोज़,10 और 16 साल में टेटनस का बूस्टर डोज़ दिया जाता है।छत्तीसगढ़ में टीका निवारणीय बीमारियों से बचाव के लिए चलाए जाने वाले मुख्य अभियान1..शिशु संरक्षण माह शिशु संरक्षण माह के तहत प्रत्येक 6 माह मे विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण की सुविधा प्रदान किया जाता है जिसमे विशेष फोकस ड्राप आउट और लेफ्ट आउट बच्चे होते है साथ ही 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को प्रत्येक 6 माह के अंतराल में विटामिन ए का घोल पिलाते है।2..विशेष टीकाकरण अभियानइस अभियान के तहत टीकाकरण करके पूर्ण टीकाकरण और सम्पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश की जाती है ।मिशन इन्द्रधनुष अभियानभारत सरकार ने सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का सम्पूर्ण टीकाकरण कवरेज प्राप्त करने और सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम को मजबूत बनाने के लिए मिशन इन्द्रधनुष अभियान चलाया जाता है।जागरूकता कार्यक्रम में आरएचओ बिष्णु देवांगन, संतोषी देवांगन, बीईटीओ चंद्रकांता साहू ,सेक्टर पर्यवेक्षक अमरीका देशलहरे आरएस शांडिल्य ,के के वर्मा,आंगनबाडी कार्यकर्ता ,मितानिन व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *