विप्र समाज द्वारा बुधवार को घुघुवा(क) में परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन

पाटन। हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान विष्णु के छठे अवतार, परशुराम जी की जन्मोत्सव मनाई जाती है, इस वर्ष शुभ अवसर पर विप्र समाज के इष्ट भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पाटन क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम के स्थानीय विप्र समाज द्वारा ग्राम नारायणपुर(घुघुवा क) में बुधवार 30 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव मनाया जायेगा। पूजन का कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगा एवं महाआरती प्रातः 10.30 बजे होना है, प्रसाद वितरण 11 बजे होगा। ई-कार्ड के माध्यम से सभी आमंत्रित किया गया है, जिस किसी सज्जन को ई आमंत्रण पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, वे सभी इस समाचार को ही आमंत्रण के रूप में स्वीकार कर अपनी पावन उपस्थिति प्रदान करने की कृपा करें, सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है। उक्त जानकारी प्रशांत शर्मा ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *