भिलाई में आज लिफ्ट में हुए हादसा में डुंडेरा के एक युवक की मौत

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र स्थित चौहान स्टेट अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। ग्राम एक युवक ने तीसरी मंजिल से नीचे जाने के लिए लिफ्ट का बटन दबाया था। दरवाजा तो खुल गया, लेकिन लिफ्ट ऊपर नहीं आई थी। अनजान युवक जैसे ही भीतर घुसा, वह सीधे लिफ्ट शाफ्ट में गिर पड़ा और लिफ्ट की छत पर आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।लंबे समय तक घायल अवस्था में लिफ्ट की छत पर पड़े रहने के कारण युवक की हालत बिगड़ती चली गई। SDRF की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला और इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा आज सुबह 4-5 बजे के बीच हुआ। युवक की पहचान राजा बान्धे निवासी सुभाष चौक डुंडेरा उतई के रूप में हुई है।गौरतलब हो कि कि दो महीने पहले भी चौहान स्टेट में इसी तरह की लिफ्ट दुर्घटना में एक युवक की जान जा चुकी है। इसके बावजूद लिफ्ट की स्थिति में सुधार नहीं किया गया, जिससे अपार्टमेंट के संचालन में भारी लापरवाही साफ नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *