खबर हेमंत तिवारी
छुरा /वन मंडल गरियाबंद के जीव जंतु इन दोनों सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और जंगल पूरी तरह खत्म हो चुका है इंसान जंगल की और कुच कर सब नष्ट करने में तुले है और वन अधिकार पट्टा की लालच में जिस तरह धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई कर खेत बनाए गए हैं उसको देखकर डरे सहमे हुए जंगली जीव अब आश्रय लेने गांव की ओर पहुंच रहे हैं साथ ही जंगल में इनका परंपरा गत शिकार भी खत्म हो चुका है इंसान अपनी लालच में जंगली जीव जंतु को मार कर खा रहे हैं जिसकी वजह से शिकार की तलाश में जीव जंतु गांव की ओर बढ़ रहे हैं ऐसा ही एक नजर वन पर क्षेत्र कार्यालय छुरा के ग्राम पंचायत टोनही डबरी में देखने का जहां शिकार की तलाश में पेड़ के ऊपर तेंदुवा चढ़ गया था।

,ग्रामीणों में कौतूहल ,भारी दहशत, देखने लोगो की लगी भीड़ लगी रही हाला की वन विभाग को इसकी सूचना,दे दी गई है।छुरा क्षेत्र के ग्राम टोनहीडबरी केवटीझर के आसपास ,जंगल से निकलकर बार बार गांव की ओर पहुंच रहा है तेंदुवा,यह बताने की कोशिश कर रहा है।अब तो हमारे लिए कुछ जंगल पेड़ पौधे छोड़ दो , जिसमें हम अपना जीवन जी सके सारे संसाधन तो तुमने लूट लिए अब हम कहां जाए, पर इंसान ये सब कुछ समझने को तैयार नहीं। ऐसे में बेचारे जीव जंतु गांव की ओर नहीं आयेंगे।तो कहा जाएंगे ,,,
