युवा देश के भविष्य,डबल इंजन सरकार में देश,राज्य सुरक्षित नहीं…भूपेश बघेल

  • सैनिक ग्राम पांहदा में कबड्डी एवं चौसर प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

पाटन।राष्ट्रीय महासचिव,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश और राज्य आज सुरक्षित हाथों में नहीं है।युवा हमारे देश के भविष्य है लेकिन डबल इंजन सरकार ने उनको सिर्फ लंबी लंबी बातों से उलझाने का काम किए है।युवाओं को सतर्कता,सूझबूझ से सेवा एवं समर्पण,सहिष्णुता से धरती माता की सेवा में करते हुए सामाजिक,धार्मिक, राजनीतिक गतिविधियों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।सैनिक ग्राम पाहंदा के वीरगति सैनिक भाइयों को नमन तथा पाटन ब्लॉक के सबसे ज्यादा युवा इसी माटी के लाल देश हित में सेवा दे रहे हैं।हमने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करते हुए सभी वर्गों को न्याय दिलाने का काम किया था।युवा,महिला,किसान,मजदूर,आदिवासी,अधिकारी,कर्मचारी सहित सभी लोगों के लिए योजनाबद्ध तरीकों से सबके हित में काम किए।वर्तमान डबल इंजन सरकार के डेढ़ साल में सभी वर्ग त्रस्त,हताश,निराश हो गए हैं।मनरेगा कार्य बंद,पेयजल संकट,गौमाता की तस्करी,खाद,बीज का संकट,ऋण के लिए चक्कर आदि है।कबड्डी एवं चौसर प्रतियोगिता आयोजक समिति,ग्राम पंचायत,ग्रामवासी,खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना किए।

पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने पाहन्दा सहित सभी ग्रामों में विकास कार्यों की सौगात के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।सड़क,पुल,पुलिया,जिम,कबड्डी मेट,मंच,सामाजिक भवनों,सीसी रोड,पानी टंकी निर्माण सहित अनेकों अधोसंरचनाओं के कार्य भूपेश बघेल सरकार की देन थी।भाजपा सरकार के डेढ़ साल में कोई भी बड़ी उपलब्धि आम जनता के हित में नहीं है।इस दौरान दुर्ग जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू,सरपंच दिनेश ठाकुर,किशोर वर्मा,योग्य बघेल,शंकर वर्मा,बालाराम यादव,दुर्गा यादव,मनोज यादव,जितेंद्र यदु,मोंटू खान,निखिल साहू,टिकेश्वर यदु,आकाश निर्मल,नवीन यादव,गुलशन मेश्राम,प्रहलाद यादव,विजय ठाकुर,पारसमणी ठाकुर,वासु वर्मा,युगलकिशोर ठाकुर,मुकेश बघेल,आशीष निर्मल,सूरज ठाकुर,आशीष यदु,प्रेमप्रताप कोसरे,सूरज वर्मा,भास्कर ठाकुर जय शीतला क्रीड़ा मंडल सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *