लापता युवक की नहर में मिली तैरते हुए लाश,,लाश देख गांव में सनसनी फैला

खबर हेमंत तिवारी

पाण्डुका/ थाना क्षेत्र पाण्डुका अंतर्गत ग्राम कुम्हरमरा के स्कूल के पास नहर में अज्ञात लाश मिला गांव में सनसनी का माहौल बना हुआ था फिर बाद में ग्रामीणों से बीच में किसी ने बताया कि यह लाश ग्राम अतरमरा निवासी कुलेश्वर यादव पिता रिखी यादव 45 वर्षीय की है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अतरमरा में शाम को युवक को गांव में घूमते हुए देखा गया था और अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने शाम को निकाल होगा,ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि पार्टी मनाने के बाद गुड़ाखू घिसने और उसे धोने के लिए जब नहर में उतरा होगा, तो पैर फिसल कर नहर में गिर गया और नशे में होने के कारण शायद पानी से नहीं निकल पाया और डूब कर मौत हो गया हालांकि परिवार वालों ने इसकी सूचना पांडु का पुलिस को दे दी है। लाश को निकाल कर पोस्ट मार्टम करने भेज दिया गया है।

अब जांच के ही बात खुलासा होगा की मौत की असली वजह क्या है। फिर हाल अभी मौत रहस्य बना हुआ है।और स्थानीय पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *