बलौदाबाजार। संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू को संसदीय सचिव बनाये जाने पर कसडोल विधानसभा क्षेत्र के सरपंचों ने उनसे सौजन्य भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही सरपंचों ने अपने अपने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की मांग रखी। सुश्री साहू ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सभी मांगों को शीघ्र पूरा करने की कोशिश करेंगे। मौके पर ग्राम पंचायत मलिन से भारती साहू एवं समस्त पंच ,खरतोरा पंचायत बिसेसर वर्मा युवराज साहू ,सकरी (प) धनसिंग साहू, मुसवाडीह सरपंच, रिसदा से शांति स्वरूप साहू एवं पलारी नगर पंचायत के समस्त सेन समाज के सदस्य उपस्थित थे।
