सरोज पांडेय को अपने नेता मोदी और डॉ रमन से ज्यादा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा-अंशु रजक

पाटन। युवा जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 06 अंशु रजक ने राखी को लेकर मचे सियासत पर कहाँ की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही भाजपा को बता दिया है कि वह संघ की तरह जब तक कांग्रेस का अनुसरण नही करेगी भविष्य में उसे राजनीति करना संभव नही होगा रजक ने कहा जो भाजपा 15 साल तक छत्तीसगढ़ में शराब को बहुप्रतीक्षित योजना के रूप में चला रही थी आज सिर्फ इसलिए इसका विरोध कर रही की कांग्रेस इस योजना को बंद कराना चाहती है।

श्री रजक ने कहा की क्या सरोज पांडेय 15 साल तक राखी बांधना भूल गई थी जो इस ज्वलन्त मुद्दे को उपहार स्वरूप किसी से मांग नही की श्री रजक ने कहा आज राजनीति में जनता का विश्वास राजनीतिज्ञों के लिए बड़ी चुनौती है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसमें पूरी तरह सफल हुए है भाजपा के नेताओ को भी लगने लगा है कि जो भूपेश बघेल कर सकते है वो मोदी व अमित शाह भी नही कर सकते डॉ रमन सिंह ,सरोज पाण्डे ,बृजमोहन अग्रवाल , अजय चंद्राकर जैसे नेताओं को अपने और खुद पर विश्वास नही रह गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *