पाटन। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल पाटन के छात्र ग्राम असोगा निवासी सूर्यकांत वर्मा ने कक्षा 11 वीं कॉमर्स विषय में 82.4 प्रतिशत प्राप्त कर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया। सूर्या वर्मा जनपद सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा एवं नवभारत रानीतराई पत्रकार भेद प्रकाश वर्मा के सुपुत्र है। सूर्या वर्मा के उपलब्धि पर अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन द्वारा बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के कामना किए।
सूर्यकांत वर्मा ने 82.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया
