छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा पेंशनर्स फोरम का गठन नारा: “सेवा के साथ भी, सेवा के बाद भी”

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों के हितों की रक्षा एवं उनके सतत् योगदान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “पेंशनर्स फोरम” का गठन किया है। इस अवसर पर फेडरेशन ने प्रेरणादायक नारा दिया – “सेवा के साथ भी, सेवा के बाद भी”, जो संगठन के समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है।फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, प्रवक्ता जी.आर. चंद्रा एवं चंद्रशेखर तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बी. पी. शर्मा को पेंशनर्स फोरम का संयोजक नियुक्त किया है। भूपेंद्र पांडे एवं डॉ के एल तांडेकर को महासचिव, श्री चेतन भारती, प्रदीप वर्मा एवं आर के रिछारिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।इसके साथ ही 33 जिलों में संयोजक भी नियुक्त किया गया है।फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मियों का अनुभव, ज्ञान और सेवा भावना राज्य के विकास में अनमोल योगदान दे सकती है। पेंशनर्स फोरम के माध्यम से उनकी समस्याओं का निराकरण, सामाजिक सहभागिता और सम्मानजनक जीवन के लिए विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।फोरम के गठन के साथ ही एक कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया है, जो नियमित बैठकें आयोजित कर पेंशनर्स की मांगों और कल्याणकारी योजनाओं पर कार्य करेगी। पेंशनर्स फोरम के प्रांतीय कार्यकारिणी में राजेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी, राजेन्द्र दवे उपाध्यक्ष, यशवंत सिंह वर्मा उपाध्यक्ष,श्री के. एल. रवि उपाध्यक्ष, रमेश तिवारी उपाध्यक्ष,श्री उमेश मुदलियार उपाध्यक्ष. रूपेश तिवारी उपाध्यक्ष एवं रायपुर संभाग प्रभारी, गोपाल सिंह पवार उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी, विश्राम निर्मलकर उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी, नीलकंठ शार्दुल उपाध्यक्ष एवं बस्तर संभाग प्रभारी, आर. के. ठाकुर कोषाध्यक्ष, आर. के. तिवारी उपाध्यक्ष, कौशल कुमार वर्मा संगठन मंत्री, चंद्रिका प्रसाद देवांगन सचिव, सी. के. जायसवाल संगठन मंत्री. श्री नितिन कुम्हारे महासचिव, हरिशंकर सिंह सचिव, विद्यासागर ध्रुव उपाध्यक्ष, के. पी. दीक्षित सचिव, मुकेश पाण्डेय संगठन मंत्री, श्रवण ठाकुर संगठन मंत्री, सुनील नायक कार्यालय सचिव, हरिराम शर्मा संयुक्त सचिव, रविन्द्र सिंह चैहान संयुक्त सचिव, जवाहर गुप्ता संयुक्त सचिव को शामिल किया गया है।फेडरेशन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *