राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस अवसर पर ग्राम पंचायत तरीघाट में विशेष ग्राम सभा

पाटन,,राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस अवसर पर ग्राम पंचायत तरीघाट में विशेष ग्राम सभा का आयोजन करके जल संरक्षण केलिए शपथ दिलाई गई
विकास खंड के ग्राम पंचायत तरीघाट में सरपंच चंद्रिका साहु के अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें सर्व प्रथम पुलवामा में आतंकवादी हमलों में मारे गए निर्दोष लोग के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आतंकवादियों के कायराना करतूत की निंदा की गई
ग्राम सभा में पंचायत के पंच,ग्राम वासियों को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई है सरपंच ने कहा कि शासकीय भवनों के अलावा घरों में भी वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण करने की बात कही गई
सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहु ने सभी को शपथ दिलाते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास में ग्राम पंचायत ही प्रथम धुरी है पंचायत में विकास के लिए बेहतर प्रयास होगा इस कार्यक्रम में पंचायत सचिव ज्ञान चंद चक्रधारी , पंच वेदराम साहू रुपेश साहू रोहित गोस्वामी चेला राम सिंहा वीना साहू केशव साहू झमिता साहू,शेषु सिंहा के अलावा ग्राम वासी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *