मुड़पार के खदान में मिला चार दिनों से लापता बालक का शव

पाटन। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार स्थित कमल केडिया की बंद पड़ी एक खदान जिसमें केज लगाकर मछली पालन किया जा रहा है उसमें आज एक शव मिला।

गौरतलब हो कि ग्राम मुड़पार के 12 वर्षीय हर्ष यादव पिता राजेश यादव मंगलवार की सुबह 11 बजे से लापता था। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा थाना उतई को दिया था। जिसके बाद उतई पुलिस लापता बालक को खोजने में लग गए थे। गुरुवार को पुलिस की डॉग स्क्वाड टीम भी आई थी। जो इसी खदान के पास आकर रुक गया था। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम खदान में बालक को खोजने उतरे थे। लेकिन सफलता नहीं मिला।

आज सुबह मृतक के परिजन खदान के चारों तरफ खोजबीन कर रहे थे इसी दौरान उन्हें मृतक का चप्पल और कपड़ा ग्राम चुनकट्टा की छोर के तरफ मिला। कपड़ा मिलने के बाद परिजनों ने खदानके चारों तरफ घूमकर देखा तब बालक का शव तैरते हुआ मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर छानबीन शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *