रानीतराई पुलिस की त्वरित कारवाही, तीनों ही रायपुर पुरानी बस्ती क्षेत्र के निवासी
पाटन,, रानीतराई थाना अंतर्गत ग्राम बोरेन्दा के खार में गोबर बिनने वाली महिला से पता पूछने के बहाने झपट्टा मारकर गहने लूटने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार करने में रानीतराई पुलिस ने सफलता प्राप्त किया हैएस डी ओ पी अनूप लकड़ा ने बताया कि महिला द्वारा थाने में सूचना दर्ज कराया था कि दिनांक 17/4/2025 को करीबन 12.00 बजे दोपहर को ग्राम बोरेन्दा के एक बुजुर्ग महिला के कान में पहने सोने के खींनवा एक जोड़ी कीमती लगभग 6000 रूपये गले में पहने चांदी का सूत कीमती लगभग 10000 रूपये तथा नाक में पहने सोने के फूली कीमती लगभग ₹500 रुपए कुल जुमला कीमती लगभग 16500 को तीन अज्ञात तीन व्यक्ति के द्वारा झपटमारी कर एक मोटरसाइकिल में बैठकर जरवाय की ओर भाग थे उसके बाद पुलिस द्वारा अपराध कायम कर विवेचना में जुट गई थी मामले में अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को थाना स्टॉफ के द्वारा चेक किया गया। जिससे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया है तीनों आरोपी रायपुर के पुरानी बस्ती के निवासी है इमरान खान पिता छन्नू खान उम्र 32 वर्ष ,गोपाल सतनामी पिता फेकू राम सतनामी उम्र 28 वर्ष,विक्की टांडी पिता गुड्डी राम टांडी उम्र 23 वर्ष के खिलाफ थाना- रानीतराई में अपराध क्रमांक 21/ 2025भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2),3(5), 61(2) अंतर्गत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। एस डी ओ पी श्री लकड़ा ने बताया कि आरोपियों से गहने बरामद कर लिए गए है एवं वारदात में उपयोग किए गए स्कूटी को भी जप्त किया गया है
