पाटन। मोर दुवार साय सरकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोड़पेंड्री में दिनांक- 24/04/25, दिन – गुरुवार को ‘प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण’ अंतर्गत “आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण” विशेष पखवाड़ा (मोर दुवार साय सरकार) महा अभियान प्राचार्य डॉ. एस. के. टिकरिहा के नेतृत्व में मनाया गया । इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रभारी शिक्षिका श्रीमती बघेल, मार्कंडेय, एव॔ तिर्की मैडम ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं में कविता लेखन में मनीष, निबंध लेखन में प्रतिज्ञा, नारा लेखन में गरिमा, चित्रकला में भीखम, रंगोली में दीक्षा व गीत में मनीष कुमार प्रथम स्थान पर रहे।
