पहलगांव (कश्मीर) में हुए आतंकी हमले की पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि कर्मचारी संघ एवं पेंशनर्स कल्याण समिति ने घोर निंदा किया

रायपुर,,पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि के डा दिलीप धृतलहरे अध्यक्ष कर्मचारी संघ एवं छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि कल पहलगांव (कश्मीर) में हुए आतंकी हमले की हृदय विदारक घटना में शहीद हुए लगभग 27 हिन्दू भारतीयों और विदेशी नागरिकों के प्रति वि वि के सभी कर्मचारियों ने अपनी गहरी संवेदना के साथ आज दोपहर 1.30 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यालय के सामने विवेकानंद गार्डन में संवेदना प्रकट करते हुए अपने अपने विचार रखे उसके पश्चात दो मिनट का मौन रखते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किये l

उक्त श्रद्धांजलि सभा में वि वि के शिक्षक डा रविंद्र कुमार ब्रमहे, डा कमलेश शुक्ला, डा बी यल सोनेकर, चैत राम कवर सेक्शन आफिसर, डा सुधा शर्मा, डा मंजूषा डाली आशेर , श्रीमती सरोज शर्मा, प्रियंका ध्रुव , यामिनी टंडन, नरेंद्र गोस्वामी, अविरल धनगर, राजीव कुजुर्, सावन ध्रुव, दीपक नेताम अशोक, महेश, संजय ठाकुर , चेतन ठाकुर श्याम वर्मा, गजेंद्र वर्मा, चंद्र कुमार वर्मा , आदि कर्मचारीयों के साथ साथ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयों ने भी अपने अपने विभाग में एक साथ एकत्रित होकर विवेकानंद गार्डन में आकर इस दुखद घटना के विरोध में अपनी संवेदना प्रकट करते हुए अपने अपने विचार रखते हुए शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किये ,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *