खबर हेमंत तिवारी
पाण्डुका//समीप ग्राम पंचायत तौरेंगा के सरपंच भूपेंद्र ध्रुव एवं उपसरपंच नागेश तिवारी ने विधायक रोहित साहू से मिलकर गांव के विकास के लिए मांग पत्र दिए । बता दे की ग्राम पंचायत सांकरा में विधायक रोहित साहू द्वारा गंधर्व समाज के नव निर्मित भवन लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां ग्राम पंचायत तौरेंगा के जनप्रतिनिधि ने गांव के विकास कार्य के लिए जैसे शीतला तालाब सौंदरिए करण,टीना शेड निर्माण,सीसी रोड ,सामुदायिक भवन जैसे अन्य विकास कार्य के लिए विधायक को मांग पत्र दिए।जिस पर विधायक रोहित साहू ने इन जन जनप्रतिनिधि को पूर्ण तरीका से गांव सहित पूरे क्षेत्र के विकाश के लिए प्रतिबद्ध होने की बात

कही और हरसंभव सहायता के प्रति आश्वस्त किए,,ग्राम पंचायत सांकरा के अंतर्गत भवन लोकार्पण कार्यक्रम में गंधर्व समाज के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों में अंचल के जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी ,, जनपद सदस्य युवराज साहू ,,सरपंच गाड़ाघाट ,सरपंच सांकरा सचिव,संहित आसपास के जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में लोकार्पण कार्यक्रम में आसपास के ग्राम के ग्रामीण गंधर्व समाज के लोग एवं जन प्रतिनिधि पहुंचे थे।
