खबर हेमंत तिवारी
पाण्डुका /98.5% टाइल के साथ मिताली साहू ने किया JEE MAINS 2025 की परीक्षा पास कर पांडुका अंचल सहित गांव, सहित परिवार का मान बढ़ाया है।ग्राम अतरमरा निवासी मिताली साहू पिता संतोष साहू की बेटी ने JEE MAINS 2025 की परीक्षा दी थी जिसमें उसने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से 98.5 परसेंटाइल प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं गांव का नाम रोशन किया

बधाई देने वालों में संतोष साहू (पापा), तुलसी साहू (मां), गेंदु राम साहू (दादा), चिंता बाई साहू (दादी) बुधीया बाई साहू (नानी) एवं बुआ, फूफा, मामा, मामी, दीदी, जीजा, उनके परिवार वालों ने मिताली की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
