पाटन। उतई थाना अंतर्गत ग्राम मुड़पार के 12 वर्षीय हर्ष यादव पिता राजेश यादव मंगलवार की सुबह 11 बजे से लापता है। हर्ष सातवीं कक्षा के छात्र है। कल दिनभर परिजनों ने उन्हें हर जगह ढूंढने की भरसक प्रयास किया लेकिन उनका कहीं पर पता नहीं चला। आज उनके परिजन गुमशुदगी का रिपोर्ट उतई थाना में दर्ज करवाएंगे।
मुड़पार में 12 साल का बालक लापता
