आतंकी हमले की आप पार्टी ने निंदा की-रायपुर का व्यापारी भी गंभीर

रायपुर‌‌। जम्मू कश्मीर के पहल गांव में वैष्णो देवी के दर्शनार्थ जाने वाले श्रद्धालुओं पर आतंकवादी हमले में अनेक लोग शहीद हो गए। सैकड़ो लोग गंभीर रूप से घायल है। आम आदमी पार्टी के नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि आप पार्टी ने आतंकी हमले की निंदा की है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ संदीप पाठक एवं प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने इस कायरता पूर्ण हमले की निंदा की है। श्री झा ने रायपुर के व्यापारी के गंभीर रूप से घायल होने पर चिंता व्यक्त की है तथा बोली के बजाय गोली का प्रयोग इस देश का संविधान अनुमति नहीं देता है। इस बर्बरता पूर्ण घटना की पुनरावृत्ति न हो यह प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *