महिला बाल विकास विभाग द्वारा दिनांक 8/4/25 से 22/4/25 तक 14 दिवसीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन का समापन बोहारडीह किया गया। जिसमें प्रतिदिन थीम आधारित गतिविधियों का आयोजन प्रत्येक ग्राम में किया गया
सेक्टर सातरा के सभी आठ ग्रामों ने प्रतिदिन पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा व वंदना स्वागत से की गई।जिसमें सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती नम्रता तिवारी, सरपंच महेश कुमार साहू, पंच माहेश्वरी ठाकुर, खिलेश्वरी, टेमिन साहू, ऊषा साहू, कैलाश साहू, देवेश ख़ैवार, दीनदयाल,प्रेमलाल, साहू समाज अध्यक्ष थानसिंग साहू, सी एच ओ ज्वायसी, आ.बा. कार्यकता ऊषा साहू, ललिता, प्रवीण, माहेश्वरी और समस्त कार्यकर्ता, सहायिका पुष्पा और ललिता और ग्रामीण महिला उत्साहपूर्वक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में 3 गोदभराई ,2 अन्नप्राशन , बालसंदर्भ शिविर में 17 बच्चों का स्वास्थ्य जांच, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी की गई और पर्यवेक्षक नम्रता तिवारी और सी एच ओ द्वारा पौषण और स्वास्थ्य, टीकाकरण का महत्व, पोषण का कुपोषण से संबंध , पोषण और गोदभराई/अन्नप्राशन में संबंध बताई गई।
पोषण पखवाड़ा के समापन अवसर के ग्राम बोहरडीह को कुपोषण मुक्त कर पूरे माणिकचौरी ग्राम पंचायत को कुपोषण मुक्त करने के लिए शपथ दिलाई गई और कुपोषण की इस लड़ाई में सबसे सहयोग की अपील की है।
