प्रतिबंध के बावजूद रात के अंधेरे में बोर मशीन,, छुरा अंचल के अंदरूनी क्षेत्रों में नलकूप खोद रहे,,

खबर हेमंत तिवारी “”””””””


, भनक लगते ही माफिया भागे, सबूत छुपाने की कोशिश नाकाम

गरियाबंद,, छुरा/ जिले के छुरा ब्लॉक के घने वनांचल क्षेत्र जलकीपानी में बीती रात एक बार फिर खनन माफिया सक्रिय नजर आए। ग्राम पंचायत कोसमी से लगभग दो किलोमीटर अंदर, एक किसान के खेत में बिना अनुमति के नलकूप खुदाई की जा रही थी। गाड़ी नंबर KA 01 AM 4700 मौके पर मौजूद थी, जिससे बोरिंग मशीन लाई गई थी।

रात के अंधेरे में ही कार्रवाई के अंदेशा से माफिया मौके से मशीन से अधूरी खुदाई की स्थिति में छोड़कर भाग निकले। हड़बड़ी में गड्ढे को मिट्टी से भरकर सबूत छुपाने की असफल कोशिश भी की गई, लेकिन जांच टीम ने मौके से मशीनरी के अवशेष, ताजा खुदाई और टायर के निशान जैसे कई पुख्ता सबूत बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक मशीन को रातों-रात दूसरे जिले में स्थानांतरित कर दिया गया, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके। हालांकि वाहन नंबर और अन्य विवरणों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही बड़ी कार्यवाही की संभावना जताई जा रही है।

प्रशासन की ओर से बचाव में कहा गया कि जिले में ग्रीष्म ऋतु के दौरान जल संकट की गंभीरता को देखते हुए 5 अप्रैल से 30 जून 2025 तक पूरे क्षेत्र को जलाभावग्रस्त घोषित किया गया है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 03 के अंतर्गत बिना अनुमति बोर खनन पर सख़्त प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्ट आदेश अनुसार जिले में उक्त अवधि में अधिनियम की धारा 06।के अंतर्गत सक्षम अधिकारी अनुमति बिना कोई नया नल कूप खनन नहीं किया जा सकता,,पर देखना होगा कि जिला प्रशासन को चुनौती देने वाले के ऊपर क्या कार्यवाही होगी या एन केन मामला को रफा दफा कर खाना पूर्तिकर ठंडे बस्ते में फेंक दिया जायेगा।।

छुरा तहसीलदार का दावा है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार नियमित निगरानी की जा रही है और उल्लंघन पाए जाने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में भी संबंधित किसान और वाहन स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही प्रारंभ हो चुकी है।
प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए सजग रहें और किसी भी प्रकार की अवैध बार खनन की सूचना तुरंत दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके और आने वाले दिनों में जल संकट से बचाव हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *