देवादा सरपंच लक्ष्मी वर्मा की अनुकरणीय पहल गरीब परिवार को कर रही है आर्थिक सहयोग

  • जनप्रतिनिधि को मुश्किल समय में ग्रामीणों के साथ खड़ा रहना चाहिए- लक्ष्मी नीलू वर्मा

पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की  ग्राम  देवादा की नवनिर्वाचित सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा सरपंच निर्वाचित  होते ही गांव के जरूरतमंद लोगों के लिए आर्थिक मदद कर अनुकरणीय पहल की है। महिला सरपंच की उदारता और मानवता के उच्चतम मानकों के कारण गरीब परिवार के साथ एक अनोखा रिश्ता बन गया है, जो किसी के लिए मां, बेटी और बहन से कम नहीं है।

सरपंच लक्ष्मी वर्मा जैसा कि उनका नाम लक्ष्मी है वे गांव के गरीब परिवार के लिए लक्ष्मी की तरह काम कर रही है। उन्होंने सरपंच निर्वाचित हुए 2 महीने हुए है इन दिनों में उन्होंने जरूरमंद परिवार को मांगलिक कार्य, शोक कार्यक्रम, गांव के समिति और युवाओं को अब तक 1.5 लाख रुपए की आर्थिक मदद कर चुकी है।विगत दिनों  

गांव की कलिया बाई यादव, कुसुम यादव, चंचल साहू को मांगलिक कार्य के लिए 5 हजार रुपए नगद प्रदान किए एवं  मां लक्ष्मी समिति को 5 हजार, क्रिकेट टीम को 2500 हजार रुपए नकद प्रदान कर आर्थिक सहायता प्रदान किए।

श्रीमती वर्मा ने कहा कि गांव में विकास कार्यों के अलावा हर जरूरमंद परिवार को आर्थिक मदद कर उनकी खुशहाली के लिए लगातार प्रयास जारी है। देवादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कर्म भूमि है, मेरा सौभाग्य है कि मैं  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार की बहु बनी हु। उन्होंने कहा कि गांव की प्रतिनिधि चुनावों के दौरान मतदाताओं के सामने कई तरह के वादे कर चुनाव में जीतने का हथकंडा अपनाते है लेकिन एक सरपंच को हर मुश्किल समय में मतदाताओं और ग्रामीणों के साथ खड़े रहने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *