महिला बाल विकास परियोजना पाटन के अंतर्गत कुपोषण मुक्त चयनित पंचायत ग्राम चूलगहन में पोषण पखवाड़ा का कार्यक्रम रखा गया जिसमें गांव के सरपंच मनोज पटेल को गुलाल लगाकर नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया
इसके अलावा गर्भवती माताओ को भी गुलाल लगाकर नारियल भेंट किया गया । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती माता को उनके गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य विकास के लिए पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है। उन्हें अपने भोजन में दाल रोटी चावल के अलावा हरे पत्तेदार सब्जी (पालक मेथी ,बथुआ, सरसों का साग) सोयाबीन की बड़ी, रेडी टू ईट से बने व्यंजन, फल भी खा सकते हैं जैसे की संतरा अमरूद आम केला पपीता आंवला आदि को अपने खाने में शामिल करने की सलाह दी गई।
इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच मनोज पटेल , उपसरपंच निलेश्वरी यादव एवं प्राइमरी स्कूल के शिक्षक गण वीणा ठाकुर ,करुणा पटेल ,समता मैडम , व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दुलारी निर्मलकर ,आशा बघेल, शकुन निषाद, मुक्ति ,पुष्पा निर्मलकर ,संतोषी ,अध्यक्ष महिला अनीता,ललिता सरस्वती, सावित्री ,नेहा एवं गर्भवती महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।
