विशाल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ दो दिवसीय कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह एवं तहसील स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव, भामाशाह जयंती का आयोजन 19एवं 20 अप्रेल को ग्राम अमलेश्वरडीह में 1009 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाल कर कार्यक्रम की शुरुवात हुई।

समाज की महिलाओं द्वारा सिर में कलश धारण कर सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। कलश यात्रा की अगुवाई तहसील कमलेश्वरी साहू,  साहू ने किया

। कलश यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू, अध्यक्षता प्रदेश  साहू संघ उपाध्यक्ष  चंद्रिका साहू, विशेष अतिथि देवीश्री  साहू ,दिव्या कलिहारी, मालती साहू, दामिनी साहू सहित अन्य थीं।

मुख्यअतिथि रमशीला साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा भगवान ने सबसे ज्यादा सहनशील महिलाओं को बनाया है। माता कर्मा का पूरा जीवन त्याग और तपस्या से भरा हुआ था। माता कर्मा ने अपने साहस और भक्ति से पूरे साहू समाज को संकट से उबारा। महिलाएं समाज में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि देश नहीं, प्रदेश में भी महिलाएं अलग-अलग क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है।

1009 दीपक से होगी महाआरती रविवार को सुबह 10 बजे 1009 दीपक के साथ कृष्ण-कर्मा की महाआरती की जायेगी। दोपहर 12 बजे कर्मा महोत्सव के मुख्य अतिथि दोपहर 12 बजे से प्रथम सत्र में कर्मा महोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, प्रमुख अतिथि ताम्रध्वज साहू पूर्व गृहमंत्री छ.ग. शासन, अध्यक्षता दिनेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, अश्वनी साहू पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज मंडी बोर्ड दुर्ग, अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, मोनू साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग होंगे।वधु को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे सीएम सायसामूहिक आदर्श विवाह में 24 जोड़ा का विवाह सम्पन्न होगा।  

दोपहर 2 बजे बारात स्वागत होगा। शाम 4 बजे से आशीर्वाद समारोह के अतिथियों का आगमन, स्वागत व अतिथि उद्बोधन, आशीर्वाद समारो होगा।  श्रीराम साहेब द्वारा विवाह सम्पन्न करवाया जाएगा। सामूहिक विवाह एवं आशीर्वाद समारोह के मुख्य अतिथि सामूहिक आदर्श विवाह एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन होगा जिसके मुख्य अतिथि मुख्य मंत्री विष्णु देव साय, प्रमुख अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव, अध्यक्षता नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग,विशिष्ट अतिथि  विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र, जितेन्द्र साहू अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड छ.ग.शासन,विशेष अतिथि जागेश्वर साहू पूर्व केबिनेट मंत्री म.प्र शासन, डॉ. दयाराम साहू पूर्व विधायक गुंडरदेही, दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष छ. ग. हस्तशिल्प बोर्ड, खिलावन साहू कार्य. अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ रायपुर, प्रेमलाल साहू पूर्व महासचिव जिला साहू संघ दुर्ग, श्रीमति कल्पना साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, दयानंद सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका अमलेश्वर, ओमप्रकाश साहू उपाध्यक्ष नगर पालिका अमलेश्वर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *