ग्राम पंचायत औसर के आंगन बाड़ी केंद्र में कुपोषित बच्चों के लिए पोषक व्यंजन की दी जानकारी,,

महिला एवं बालविकास परियोजना पाटन के अंतर्गत ग्राम पंचायत औसर के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा मनाया गया जहां पर गर्भवती माताओं को गुलाल लगाकर नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया और सरपंच श्रीमती प्रिया लता महिपाल द्वारा कुपोषित बच्चों के लिए चना गुड़ फल्ली दिया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कुपोषित बच्चों को क्या-क्या खिलाए इसकी जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि ऐसे खाद्य पदार्थ देने चाहिए जो पोषक तत्वों से भरपूर हो और पचाने में आसानी हो, कुपोषित बच्चों को अरहर दाल, मूंग दाल ,मसूर दाल आदि का खिचड़ी या दाल बनाकर खिलाना चाहिए दाल में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो बच्चों के विकास के लिए बहुत जरूरी है इसके अलावा पके हुए फल जैसे की केला, पपीता, सेब खिलाने से बच्चों में विटामिन और फाइबर की कमी को पूरा किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती प्रिया लता महिपाल, पंचगन गजेंद्र, श्यामा ,रोशनी ,त्रिवेणी, शैलेंद्र कुमार मितानिन पार्वती गर्भवती माता गुनिया ,सितु आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पिंगला, निर्मला, उत्तरा, सनीता सहायिकाएं फुलेश्वरी, उर्मिला और ग्रामीण महिलाएं शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *